फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनेटा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे की प्रशासन ने कराई पैमाइश

Sat, 28 Jun 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार को तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा में ग्राम समाज की भूमि के साथ ही ग्राम के ही किसान की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत के संबंध में एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने तहसील प्रशासन के साथ मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया। तहसीलदार की निगरानी में छह घंटे तक पैमाइश का कार्य किया गया। ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा धारकों से स्वामित्व के दस्तावेज मांगे गए हैं। शनिवार तक सभी से अपने अपने दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया है।
विज्ञापन

जनेटा निवासी मुन्ना खां ने शिकयत की थी कि कुछ लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर मकान बना लिए हैं। साथ ही उसकी कुछ कृषि भूमि पर भी कब्जा कर लिया है। खेत के चकमार्ग पर भी कब्जे की शिकायत की गई थी। जिसके निस्तारण के लिए शुक्रवार की दोपहर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार रवि सोनकर और पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंचे। ग्राम समाज की भूमि के साथ ही चकमार्ग और खेतों की पैमाइश कराई गई। सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को दो घंटे में खुद अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। साथ ही ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा धारकों से शनिवार तक स्वामित्व के कागजात दिखाने को कहा। चकमार्ग और ग्राम समाज की भूमि को चिन्हित किया गया। एसडीएम ने बताया कि ग्राम समाज भूमि के साथ ही संबंधित किसानों के खेतों के गाटों की मौका पैमाइश कराई गई है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें