संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति द्वारा आयोजित प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह में डॉ. गिरजेश कैन को वर्ष 2021 के जन द्वष्टि सम्मान से, डा. मंजेश राठी को प्रदेश गौरव सम्मान से जबकि ईओ को कर्त्तव्यनिष्ठ सम्मान से नवाजा है।
एसबीएच आजाद गर्ल्स डिग्री कॉलेज दीपा सराय में रविवार को आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति के प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह की शुरुआत समारोह के मुख्य अतिथि व नेत्र सर्जन डॉ गिरजेश कैन, डॉ मेघा श्रीवास्तव, प्रदेशाध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम, प्रदेश महासचिव कुसुम व महाप्रबंधक रूबी ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर की। अनम मंसूरी ने वर्तमान समय पर आधारित गजलें प्रस्तुत कीं। डा. मेघा श्रीवास्तव को महारानी लक्ष्मीबाई, इंडोनेशिया के जर्काता निवासी वैशाली रस्तौगी को सरस्वती, सिंगापुर निवासी भारतीय प्रवासी गार्गी वार्ष्णेय को वर्ष 2021 का हिंदी गौरव, पूर्व चेयरमैन तरन्नुम अकील व डॉ स्वदेश कुमारी को सावित्री बाई फूले, डॉ अर्चना गुप्ता, डॉ आबिद हुसैन हैदरी व संदीप कुमार सचेत को साहित्य रत्न, ईओ रामपाल सिंह, अन्जू सिंह, डा. जगवीर सिंह वर्मा को कर्त्तव्यनिष्ठ, डा. दीपिका शर्मा, राम लाल, तलत मुजाफ, मोहम्मद वसीम, सरवत नफीस को वर्ष 2021 शिक्षक कर्तव्यनिष्ठ, सऊदुल हसन, शाकिब उर्रहमान को हम्माद अहमद स्मृति, डॉ राष्ट्र बर्धन को डॉ बीआर आंबेडकर सम्मान से सम्मानित किया गया।
चौधरी रविराज चाहल, सय्यद जमीलुर्रमान, राकेश कुमार अग्रवाल को संभल गौरव, प्रदीप कुमार शर्मा को कवि श्रेष्ठ सम्मान देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता इंजीनियर सलमान अख्तर ने की। संचालन त्यागी अशोक कृष्णम व साक्षी शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।