फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़ा डालने वाले कर्मियों ने किसान को पीटा, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मालवाड़ी के पीछे स्थित खेत पर सिंचाई करने गए युवक को नगर पालिका परिषद की कूड़ा डालने वाले वाहन पर तैनात युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि उसने खेत पर युवकों से शराब पीने से मना किया। घटना के बाद आरोपी फरार हैं। मामले की तहरीर कोतवाली में दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला कच्चा कटरा निवासी किसान राहुल शर्मा शनिवार की शाम करीब सात बजे मोहल्ला मालवाड़ी के पीछे स्थित खेत पर पानी लगाने गया था। जब युवक खेत पर सिंचाई कर रहा था, तभी नगर पालिका परिषद की कूड़ा डालने वाला वाहन आकर रुका। वाहन चालक व सह कर्मियों ने कूड़ा डालने के बाद खेत पर बनी कुट्टी काटने की मशीन के पास बैठकर शराब का सेवन करना शुरू कर दिया। राहुल का आरोप है कि उसने कर्मचारियों से शराब पीने का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। राहुल ने घटना से अपने परिजनों व परिचितों को अवगत कराया। परिजन राहुल को लेकर कोतवाली पहुंचे और घटना की तहरीर दी।
ठेका कर्मचारी वाहन से कूड़ा डालने गए थे। घटना की जानकारी होने पर ठेका कंपनी के अधिकारियों से आरोपी ठेका कर्मचारियों को हटाने की बात कही गई है। ठेका कंपनी के अधिकारी पीड़ित से मिलकर जानकारी घटना की जानकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, चंदौसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें