फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को लहूलुहान कर पत्नी के साथ किया गैंगरेप

Tue, 26 Jan 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की देर रात एक डेरे पर पांच बदमाशों ने धाबा बोलकर पति को मारपीट कर अधमरा करने के बाद उसकी पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म किया। बदमाशों ने महिला को खेतों में खींचा तो महिला ने अपने घायल पति के टांग पकड़ ली। पति समेत महिला को बदमाश खेतों की ओर खींच ले गए।
विज्ञापन



गांव के निकट महिला के शोर सुनकर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश दोनों को छोड़कर भाग गए। एंबुलेंस दोनों को चंदौसी राजकीय अस्पताल लेकर आई है।चंदौसी तहसील व जारई गांव के बीच रास्ते पर टेंट लगाकर मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार देशी दवाई बेचता है। सोमवार की रात करीब नौ बजे दंपत्ति खाना खाकर सोने जा रहा था, तभी पांच बदमाशों ने उनके सुनसान स्थान पर लगे टेंट पर धाबा बोल दिया।


बदमाशों ने पहले पति को पकड़ा, उसकी जमकर पिटाई करके लहूलुहान कर दिया। वह गिर पड़ा तो उसकी बाइस वर्षीय पत्नी के साथ तीन लोगों ने दुश्कर्म किया। एक बदमाश उसकी तीन बच्चों को भी कबर किए रहा। बदमाशों ने महिला के साथ मनमानी पर इतने में ही बस नहीं की। बदमाश महिला को खींचकर अपने साथ ले जाने लगे।
विज्ञापन



जारई गांव नजदीक आते ही महिला का शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने मदद को आवाज दी तो बदमाश दोनों पति पत्नी को छोड़कर भाग गए। ग्रामीण पहुंचे तो 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एबुलेंस भी घने कोहरे के बावजूद कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई।


एंबुलेंस चालक अनिल कुमार ने 100 नंबर पर कंट्रोल रूम फोन किया लेकिन उधर से सिर्फ यह पूंछा गया कि घटना कहां हुई, इसके बाद ना तो कोई कार्रवाई की गई और ना ही पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस दोनों पति पत्नी को राजकीय चिकित्सालय चंदौसी ले आई।


यहां से डाक्टर ने पति को तो चिंताजनक हालत देखते हुए मुरादाबाद रेफर कर दिया लेकिन महिला का मुआयना करने के लिए पुलिस की रिपोर्ट मांगी। इधर कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह यादव ने देर रात घटना की जानकारी होने से इनकार करते हुए बताया कि अब मामला संज्ञान में आया है तो पुलिस मौके पर भेजी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें