फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरौली के पशु व्यापारी की सड़क दुर्घटना में मौत

Tue, 26 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
नरौली के तीन पशु व्यापारी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। जिसमें एक की मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन



नरौली के मुहल्ला काजी टोला निवासी मुहम्मद युसूफ 35 वर्ष पुत्र निसार अहमद पशु व्यापारी है। वह शनिवार को अपने साथी पप्पू, छोटे पु़त्रगण अब्दुल रहीम निवासी ग्राम जनेटा के साथ फैजाबाद के कस्बा जुबैरगंज की पैंठ से पशु खरीदने गया था। वह रविवार को पशु खरीदकर कें टर में बैठककर साथियों के साथ वापस घर आ रहा था।
विज्ञापन


केंटर जब जनपद बदायूं के कस्बा दातागंज के निकट पहुंचा तो सामने से आ रहे ट्रक ने कैंटर में टक्कर मार दी। जिससे तीन लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को सरकारी अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सक  ने देखते ही मुहम्मद यूसुफ को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


यूसुफ की मौत की सूचना जब यहां पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। यूसुफ अपने पीछ पत्नी व तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें