फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबू जी मुझे गोली मत मारना, मेरे बच्चे छोटे-छोटे हैं

विज्ञापन
पुलिस कहीं गोली न मार दे इस डर से संभल के थाना नखासा में आत्मसमर्पण करने पहुंचा 15 हजार का इनामी बदम? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। बाबू जी मुझे गोली मत मारना, मेरे छोटे-छोटे बच्चे हैं। मैं तो फल बेचकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा हूं, जो गलती हुई उसके लिए मुझे माफ कर दो। यह कहना था नखासा थाने में गिरफ्तारी देने पहुंचे इनामी बदमाश गोहत्या व गैंगेस्टर के वांछित आरोपी नईम का। दरअसल गिरफ्तारी देने पहुंचा वांछित आरोपी असमोली थाना क्षेत्र के गांव मंसूरपुर माफी निवासी नईम है। जो काफी समय से वांछित चल रहा था जिस पर गोहत्या की रिपोर्ट दर्ज है। वांछित आरोपी पर पुलिस का खौफ ऐसा हावी हुआ कि वह गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंच गया। रविवार को उस समय थाना नखासा के आसपास भीड़ एकत्र हो गई जब एक गैंगेस्टर का वांछित आरोपी और 15 हजार रुपये का इनामी बदमाश गले में आत्मसमर्पण की तख्ती डाल कर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगा।
विज्ञापन

आरोपी नईम ने पुलिस के हाथ पैर जोड़े और कहा कि मुझे गोली मत मारना मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं। अब वह कोई गलत काम नहीं करता। फल बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। इसलिए मुझे माफ कर दो। पुलिस ने बदमाश को गोली न मारने का आश्वासन दिया और थाने में पकड़ कर ले गए। थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मपाल सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगेस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन हाथ नहीं आया। रविवार को आत्मसमर्पण के लिए थाने पहुंच गया। जिसको गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें