संभल। नगर के मोहल्ला हिलाली सराय में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी का स्वागत हुआ। रविवार को सपा के जिला सचिव सईद अख्तर इस्राईली के आवास पर बैठक आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है।
भाजपा सरकार नौजवानों को रोजगार देने में असफल है। युवा नेता सुहेल इकबाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इन दिनों अराजकता की स्थिति है। कैसी विडंबना है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध पर शांतिपूर्वक तरीके से अपनी बात रखने पर समाजवादी सिपाहियों पर बर्बरता से लाठी चार्ज कर उनको गिरफ्तार किया जा रहा है। सईद अख्तर इस्राईली ने कहा कि सभी कार्यकर्ता 2022 के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। आने वाला समय समाजवादी पार्टी सरकार का है। इस मौके पर रजा उल रहमान, जाकिर हुसैन, सुल्तान तुर्की, मुमताज, सोहेल वारसी, मकसूद साबिर खान, वसीम, मास्टर सुहेल हसन, रईस अहमद, आसिफ अंसारी, जुनैद खान आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।