फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गंगा मेला 27 अक्तूबर से पांच नवंबर तक चलेगा, तैयारी शुरू

Thu, 09 Oct 2025 01:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। सिसौना डांडा में गंगा स्नान मेला 27 अक्तूबर से शुरू होकर पांच नवंबर तक चलेगा। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत ने मेले की तैयारी शुरू कर दी है। टेंडर निकाला गया है।
विज्ञापन

गंगा स्थान मेले में इस बार लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके लिए गंगा तट से लेकर मेला क्षेत्र तक अस्थायी सड़कें बनाने का कार्य चल रहा है। गंगा मेला स्थल पर प्रशासन ने सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, अस्थाई शौचालय और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभागों को निर्देशित किया है। दीपावली पर्व के बाद व्यापारी भी अपने पड़ाव गंगा मेला क्षेत्र में डालना शुरू करेंगे। दुकानों और अस्थाई बाजारों के लगने के बाद यहां चहल-पहल और बढ़ जाएगी। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी ने बताया कि मेले की व्यवस्थाओं को बनाने के लिए कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें