रजपुरा के सिसौना डांडा में गंगा मेला स्थल का नजारा। संवाद
गवां। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा में जिला पंचायत द्वारा आयोजित होने वाले कार्तिक गंगा मेले के लिए तंबुओं का शहर बसने लगा है। मेले में अस्थायी सड़क, पानी, पथ प्रकाश का कार्य जोरों से चल रहा है। सोमवार को मेला परिसर में कोतवाली की स्थापना की गई। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए एक प्लाटून पीएसी ने भी अपना डेरा जमा लिया है।
मेला में आपातकाल से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड विभाग ने अपना स्टेशन बनाकर निगरानी शुरू की है। सोमवार को शाम तीन बजे के करीब जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. अनामिका यादव ने मेला परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ कर्मियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। श्रद्धालुओं के स्नान के लिए तैयार किए जा रहे गंगा घाट का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।