फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बुलडोजर चलवाकर कब्जामुक्त कराई 28 करोड़ की सरकारी जमीन, फसल भी राैंदी

विज्ञापन
संंभल के शेर खां सराय में सरकारी भूमि पर फसल पर बुलडोजर। संवाद
विज्ञापन
संभल। प्रशासन ने सोमवार को मोहल्ला शेर खां सराय में करीब 27 बीघा भूमि को कब्जामुक्त कराने की बड़ी कार्रवाई की। तहसीलदार ने टीम के साथ पहुंचकर अभिलेखों में दर्ज भूमि को कब्जा मुक्त कराया है। प्रशासन के अनुसार करीब 28 करोड़ रुपये की यह भूमि कब्जा मुक्त कराई गई है।
विज्ञापन

तहसीलदार धीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि पर करीब 25 साल से कब्जा होने की बात संज्ञान में आई थी। इसके बाद ही कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरी ओर कार्रवाई के दौरान पहुंची महिला ने विरोध किया लेकिन महिला को नियमों का हवाला देते हुए शांत कराया। महिला ने बताया कि भूमि पर लगान पर खेती की जा रही थी।
तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह राजस्व कर्मियों की टीम के साथ सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे बरेली सराय में प्रेमशंकर वाटिका से आगे मोहल्ला शेर खां सराय की गाटा संख्या 95 और 112 पर पहुंचे। इन दोनों गाटों में करीब 27 बीघा भूमि दर्ज है, जो राजस्व अभिलेखों में सरकारी भूमि है। भूमि पर प्याज, गोभी, लहटा, बरसीम, सिंघाड़ा, मेथी, पालक की फसल लगी मिली जबकि धान की फसल कुछ दिनों पहले काट ली गई थी। कार्रवाई के दौरान ही मोहल्ला हल्लू सराय के ताराचंद की पत्नी लड़ेतिया पहुंचीं। महिला ने कहा कि वह और पति करीब 20 वर्ष से भूमि पर खेती कर रहे हैं। भूमि मोहल्ला ठेर निवासी एक व्यक्ति की है, जिसे खेती करने पर लगान भी दिया जा रहा है। दिवाली से पहले ही व्यक्ति को 1.20 लाख रुपये लगान के दिए थे जबकि फसल पर बुलडोजर चलने से 1.50 लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें