फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसिद्ध गणेश चौथ मेले का शुभारंभ आज

विज्ञापन
चंदौसी में श्रीगणेश मेला ग्राउंड में बसा गणेश नगर। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। उत्तर भारत के प्रसिद्ध गणेश मेलों में शुमार चंदौसी का गणेश चौथ मेला शनिवार की शाम से शुरू हो जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। मेला का शुभारंभ राज्यमंत्री गुलाब देवी के साथ-साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधियों की ओर से किया जाएगा। जो धार्मिक सौहार्र्द की मिसाल पेश करेगा।
विज्ञापन

चंदौसी का गणेश चौथ मेला हमेशा से ही सांप्रदायिक सौहार्र्द का प्रतीक रहा है। यह ऐसा मेला है जहां सभी धर्मों के लोग समान रूप से सहभागिता करते हैं। मेला कमेटी में सभी धर्मों के लोगों को सहभागिता दी गई है। यही कारण है कि मेले का उद्घाटन हिंदू, मुस्लिम, सिख, इसाई और बौद्ध धर्म के प्रतिनिधियों की ओर से किया जाता है। गणेश चौथ मेले की शुरूआत 31 अगस्त को होगी।
परंपरानुसार शाम को छह बजे गणेश मंदिर पर उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी की ओर से द्वार पूजन किया जाएगा। इसी मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा। जिसमें लोकेश डांस एकेडमी और तीन अन्य स्कूलों के बच्चे सहभागिता करेंगे। शाम को करीब सात बजे गणेश मंदिर से भगवान श्रीगणेश की मुख्य मूर्ति, जिसे हर साल डा. गिरिराज किशोर की ओर से तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

उसको पूजन करने के बाद फूलडोल में रखा जाएगा। गणेश जी की यह फूलडोल शोभायात्रा अधिकारी और मेला कमेटी के पदाधिकारियों की ओर से गाजेबाजे के साथ गणेश मेला ग्राउंड लाई जाएगी। इसके बाद सभी लोग मेला ग्राउंड स्थित गणेश स्तंभ पर जाएंगे। भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया जाएगा। इसके साथ ही गणेश चौथ मेले की विधिवत शुरूआत हो जाएगी।
मेला कमेटी के मनोज कुमार मीनू ने बताया कि गणेश मंदिर और गणेश मेला परिसर में सभी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। फूलों से सजाने आदि का कार्य शनिवार की सुबह से ही शुरू किया जाएगा। मेला ग्राउंड में दुकानें आवंटित की जा चुकी हैं। छोटे-छोटे स्टॉल वाले अभी भी आ रहे हैं। जिन्हें मेला कमेटी यथासंभव स्थान उपलब्ध करा रही है। मेले में बाहर से भी कई बड़ी दुकानों, खेल तमाशे, झूले आदि लगवाए गए हैं।
मनोरंजन की खास व्यवस्था की जा रही है। मेले में हर दिन कोई न कोई प्रतियोगिता रखी गई है। जल है तो कल है पर पूरे मेले का फोकस रहेगा। इस पर मेले में गोष्ठियां भी की जाएंगी। सभी कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। गणेश मेला ग्राउंड सज गया है। सभी दुकानों और स्टालों पर विद्युतापूर्ति की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें