फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: गणेश मेले अभियान चलाकर जब्त की 47 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन, लगाया जुर्माना

विज्ञापन
चंदौसी के मेला गणेश चौथ में दुकान से प्रतिबं​धित पॉलिथीन जब्त करते पालिका कर्मचारी: स्रोत- पालि
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। एसडीएम आशुतोष तिवारी, ईओ धर्मराज ने पालिका टीम के साथ मेले में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान के दौरान मेला दुकानदारों से 47 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। साथ ही, दुकानदारों से 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। एसडीएम ने बताया कि मेला समापन तक प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

मेला गणेश चौथ के शुरू होने से पहले ही डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने आदेश दिए थे कि मेला गणेश चौथ में दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग न करे। फिर भी दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने लगे। आलम ये है कि दोपहर के समय जगह-जगह पॉलिथीन के ढेर मेला गणेश चौथ में देखने को मिलते थे।
शुक्रवार को एसडीएम व ईओ ने मेला गणेश चौथ में प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान पालिका के कर्मचारी भी मौजूद रहे। अभियान के दौरान मेला दुकानदारों में हड़कंप मच गया, दुकानदार अपनी अपनी दुकानों में पॉलिथीन छिपाते नजर आए।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ चलाए गए अभियान में 47 किलो प्रतिबंधित पॉलिथीन को जब्त किया गया है। साथ ही, दुकानदारों से 22 हजार रुपये की वसूली की गई है। इस अवसर पर राजस्व निरीक्षक ऋषभ चौहान, सुनील कुमार, प्रियंका सिंह सफाई सहित पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें