फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पेड़ को तोड़ते हुए खंदक में घुसा कैंटर, चालक व परिचालक घायल

विज्ञापन
जुनावई क्षेत्र के कादराबाद भट्टे के पास खंदी में घुसा केंटर। संवाद
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं रोड पर ईंट भट्ठा के निकट अचानक अनियंत्रित होकर कैंटर सड़क किनारे पेड़ को तोड़ता हुआ खंदक में जा घुसा। हादसे में चालक और परिचालक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। थाना क्षेत्र के मेरठ-बदायूं रोड पर शाम साढ़े पांच बजे करीब बदायूं से दिल्ली जा रहा कैंटर रोड किनारे खड़े पेड़ों तोड़ते हुए खंदक में घुस गया। हादसे में बदायूं के रहने वाले चालक हिमांशु कुमार (28) और परिचालक अरविंद कुमार (28) घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब दोनों बदायूं से खाली कैंटर लेकर सदर बाजार दिल्ली जा रहे थे। थाना क्षेत्र के मेरठ बदायूं हाईवे कादराबाद भट्ठे के सामने पहुंचने पर चालक का नियंत्रण खोने से कैंटर रोड किनारे खड़े पेड़ों को तोड़ते हुए खंदक में जा घुसा।
विज्ञापन

हादसा देख भट्ठा पर मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंच कर चालक और परिचालक को वाहन से बाहर निकाला और एंबुलेंस बुला कर घायल चालक व परिचालक को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जानकारी ली है।
-
एमओआईसी ने थाना प्रभारी पर लगाया अभद्रता का आरोप
चंदौसी। थाना जुनावई क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नरेश यादव ने एसपी को दिए शिकायतीपत्र देकर थाना प्रभारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शिकायतीपत्र में कहा है कि बृहस्पतिवार की रात थाना जुनावई पुलिस के द्वारा मेडिकल परीक्षण के लिए दो महिलाएं व एक पुरुष को सीएचसी पर भेजा गया था। इसमें महिलाओं की मेडिकल चिट्ठियों में काफी गलतियां थीं। इसके सुधार के लिए दोनों चिट्ठियों को होमगार्ड के द्वारा थाने भेजकर सही कराने के लिए कहा गया था। परंतु दोनों मेडिकल चिट्ठियां वापस नहीं आईं। आरोप है कि इस बीच थाना प्रभारी का काॅल आया। उन्होंने फोन पर उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद थाना प्रभारी रात में पुलिस बल के साथ सीएचसी पर पहुंचे और अपशब्द बोलते हुए अभद्रता की।
थाना प्रभारी मेघपाल सिंह का कहना है कि दो महिलाओं और एक पुरुष का मेडिकल कराने के लिए सीएचसी भेजा गया। वहां से वापस करने के बाद गुन्नौर सीएचसी भेज दिया। अभद्रता का आरोप निराधार है। संवाद

सांड़ के हमले में बुजुर्ग महिला घायल
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव दबथरा श्याम की रहने वाली महिला रानी देवी 65 वर्ष पत्नी सोमवीर सिंह शुक्रवार की सुबह गांव में ही अपने घर जा रही थी। तभी रास्ते में खड़े सांड़ ने महिला को जमीन पर गिराकर मारना शुरू कर दिया।
तभी महिला की चीख सुन कर मोहल्ले के लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे ओर लाठी डंडों से सांड़ को दौड़ा कर महिला को बचाया। महिला घायल हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए। गांव के ही सतीश, दिनेश, विकास आदि ने बताया काफी समय से गांव में छुट्टा सांड़ घूम रहा है। यह सांड़ गांव में कई बच्चे और बड़ों को निशाना बनाते हुए घायल कर चुका है। इतना ही नहीं ग्रामीणों की पशुशाला में बंधे पशुओं को मारकर घायल कर चुका है। सांड़ को पकड़ने के लिए गांव प्रधान से शिकायत की जा चुकी है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें