फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेला गणेश चौथ : विघ्न विनाशक को दिया प्रथम न्योता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मेला गणेश चौथ के 66वें आयोजन के लिए बुधवार को परंपरा का निर्वहन करते हुए उप जिलाधिकारी नीतू रानी ने श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों के साथ सिद्धपीठ श्री गणेश मंदिर पहुंचकर विघ्न विनाशक, प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के श्रीचरणों में मेले का प्रथम निमंत्रण अर्पित किया।
विज्ञापन

श्री गणेश मेला परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष 66वां श्री गणेश जन्मोत्सव एवं मेला गणेश चौथ का आयोजन 12 सितंबर से 2 अक्टूबर तक भव्य रूप से किया जाएगा। वहीं 14 सितंबर को भगवान श्री गणेश का महापूजन एवं भव्य रथयात्रा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ सम्पन्न होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के सम्मिलित होने की संभावना है।
एसडीएम नीतू रानी एवं मेला परिषद के पदाधिकारियों ने भगवान श्री गणेश का विधिवत पूजन-अर्चना एवं आरती कर मेला गणेश चौथ के सफल, शांतिपूर्ण एवं सकुशल आयोजन की प्रार्थना की। इसके साथ ही मेले की तैयारी आगे बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


यह लोग रहे शामिल
मेला परिषद से मुख्य सचिव हरिगोपाल वार्ष्णेय, ललित किशोर गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रविंद्र कुमार रूपी, मनोज गुप्ता मीनू, डॉ० राजीव गुप्ता, विनय सर्राफ, लोकेंद्र शर्मा, प्रजीत कुमार लालू, शशिकांत गुप्ता, सतेंद्र मामा, प्रभात कृष्णा, मुकेश ब्रेड, प्रफुल्ल कुमार, राहुल चौधरी, मोहम्मद फईमुद्दीन, प्रवीण पूसी आदि श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें