संभल के एमजीएम कालेज में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद पुष्प वर्षा करते जिलाधिकारी और कालेज के पदाधिकारी।
- फोटो : amar ujala
संभल। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर विभिन्न विद्यालयों और कालेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही बापू के जीवन पर प्रकाश डाला। लाल बहादुर शास्त्री के विचारों से प्रेरित होने की बात कही गई। नगर के एमजीएम कालेज में महात्मा गांधी जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने गांधी प्रतिमा का अनावरण किया।
कालेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष व जिलाधिकारी ने अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा कि छात्रों के लिए यह स्वर्णिम समय है, बापू को श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम सब मिलकर भारत को स्वच्छ रखेंगे। प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष उप जिलाधिकारी दीपेंद्र कुमार यादव ने महात्मा गांधी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की। संचालन डा. संजय दुबे ने किया। प्राचार्य मोहम्मद आबिद हुसैन, तहसीलदार राजवीर सिंह, कालेज प्रबंध समिति के सह सचिव संजय अग्रवाल, चौधरी अशरफ अली, राकेश अग्रवाल, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई।