फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बैक्वेंट हॉल से लेेकर कपड़ा बाजार में दिखने लगी सहालग की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सहालग को लेकर बैंक्वेट हॉल से लेकर कपड़ा बाजार में रौनक दिखाई देने लगी है। लहंगा, साड़ी और सूट आदि का स्टॉक दुकानों पर किया गया है। व्यापारियों का कहना है कि सहालग के मौके पर कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस समय कपड़ा बाजार में रौनक का माहौल बनने लगा है। शादी के लिए महिलाएं तरह-तरह के कपड़े पसंद करके खरीदारी कर रही हैं। लहंगा 2500 रुपये से लेकर 25000 हजार रुपये, गाउन 2000 रुपये से लेकर 10000 हजार रुपये, साड़ी 400 रुपये से लेकर 15000 रुपये, सूट 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक उपलब्ध है। फैंसी और कॉटन के कपड़े खूब पसंद किए जा रहे हैं। इसके अलावा फैंसी कढ़ाई वाले सूट भी 800 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक में है। पुरुषों के लिए कोट पैंट 2000 हजार रुपये से लेकर 12000 रुपये, ब्लेजर 2000 रुपये, शेरवानी 3900 रुपये से लेकर 15000 हजार रुपये, शर्ट 300 रुपये से लेकर 2000 हजार रुपये, पेंट 600 रुपये से लेकर 1200 रुपये तक की कीमत में है। व्यापारियों का कहना है कि सहालग को लेकर काम बढ़ रहा है। लोग खरीदारी कर रहे हैं। उम्मीद है कि आगे चलकर कारोबार और बेहतर होगा।
.सहालग को लेकर सूट की बिक्री शुरू हो गई है। चिनाॅन, जोर्जेट और सिमर के कपड़ा पसंद किया जा रहा है। उम्मीद है कि आगे चलकर खरीदारी में तेजी जाएगी।
-चीनू राधू, व्यापारी
.महिलाएं लहंगा, साड़ी और सूट खरीद रही हैं। पुरुषों के कपड़ों की खरीदारी भी शुरू हो गई है। सहालग को लेकर कारोबार बेहतर है। बेहतर कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

-दिलीप सिंह सैनी, मैनेजर शोरूम
0000000000
बैंक्वेट हॉल की हुई बुकिंग, गूंजेगी शहनाई
.फरवरी और मार्च महीने में कम शुभ मुहूर्त का दिखाई दे रहा असर, बुकिंग को लेकर चल रहीं तैयारियां
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। सहालग को लेकर फरवरी और मार्च महीने के लिए बैंक्वेट हॉल की बुकिंग कराई गई हैं। जिसे लेकर तैयारी की जा रही हैं। हालांकि बैंक्वेट हॉल मालिकों का कहना है कि शुभ मूहुर्त में सहालग की तिथि कम होने की वजह से बुकिंग कम आई हैं।
जनवरी में स्वयं शुद्ध मुहूर्त 23 जनवरी वसंत पंचमी है। जबकि फरवरी में 4, 5, 10, 20, 21 और मार्च में 7,8 9, 10, 11, 12 तारीख को शुभ मूहुर्त हैं। इन तिथियों में शादी की जा सकती हैं। इसलिए शहर के बैंक्वेट हॉल बुक कराए गए हैं। डीके रिसोर्ट में फरवरी में 18, मार्च में 3 बुकिंग हुई हैं। जबकि विक्रम पैलेस में फरवरी में आठ बुकिंग हुई हैं। शहर के अन्य बैंक्वेट हॉल में भी शादियों के बुकिंग कराई गई है। जिसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लाइटिंग सिस्टम, सजावट, साफ सफाई आदि को लेकर तैयारी चल रही है। हालांकि कुछ बैंक्वेट हॉल वालों का मानना है कि दोनों महीनों में शुभ मुहूर्त कम तिथियों में हैं। जिसकी वजह से पिछले वर्ष की तुलना में बुकिंग कम हुई है। अगर शुभ मूहुर्त की तिथियां ज्यादा होती तो बुकिंग और बढ़ जाती।
विज्ञापन

.फरवरी और मार्च महीने में शादी के लिए बुकिंग हुई है। हालांकि पिछले साल की तुलना में कम बुकिंग आई हैं। बुकिंग को लेकर तैयारी करा रहे हैं।
-रंजीत कुमार, मालिक डीके रिसोर्ट

.लोगों ने शादी के लिए बैंक्वेट हॉल की बुकिंग कराई है लेकिन पहले के जैसा काम नहीं है। इस बार शुभ मुहूर्त भी कम हैं। इसका असर दिख रहा है।
-राजीव कुमार त्यागी, मैनेजर विक्रम पैलेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें