बता दें गुन्नौर के गांव विजुआ नगला निवासी श्यौदान सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात चंदौसी के एक बैंक से सोने की चेन और अंगूठी लेकर बाइक से गांव लौट रहे थे। साथ में गांव का ही दोस्त मुकेश उर्फ सोमवीर भी था। थाना क्षेत्र के गांव जगन्नाथपुर के निकट बाइक सवार तीन बदमाश तमंचे के बल पर चेन और अंगूठी समेत बाइक और जेब में रखे पांच हजार रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की ओर से तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया और तलाश में जुट गई। शुक्रवार की रात पुलिस ने मीरमपुर बंधा तिराहा राजघाट रोड पर मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरीश पुत्र राजपाल निवासी गांव झुकैरा थाना गुन्नौर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से लूट का पूरा सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस ने गिरीश और मुकेश उर्फ सोमवीर के अलावा संदीप निवासी गांव मैडोली थाना जुनावई, राहुल निवासी गांव नंदरौली थाना गुन्नौर, मुनीश निवासी गांव झुकैरा थाना गुन्नौर, नरेंद्र निवासी गांव नगला रुखड़ा पुख्ता थाना जुनावई को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि मुकेश उर्फ सोमवीर ने श्यौदान सिंह से दोस्ती कर ली और अपने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई। 20 मार्च को गिरीश, संदीप और राहुल ने वारदात को अंजाम दिया। नरेंद्र और मुनीश लूटी गई बाइक बेचने में सहयोग कर रहे थे।
ये माल हुआ बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से एक सोने की चेन, एक अंगूठी, पांच हजार रुपये, एक मोटरसाइकिल, एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किए हैं।
बीएससी पास मुकेश चलाता था क्लीनिक
पुलिस की छानबीन में मुख्य आरोपी मुकेश उर्फ सोमवीर बीएससी पास है और गांव में क्लीनिक चलाता था। सोमवीर ने ही गिरोह बना कर लूट की योजना बनाई थी।