फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न, पुलिस-पीएसी संग आरआरएफ ने की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल की जामा मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न हुई। इस मौके पर तीन थानों की पुलिस के अलावा पीएसी और आरआरएफ तैनात रही। सत्यव्रत पुलिस चौकी पर बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम से नजर रखी गई।दरअसल 24 नवंबर को संभल की जामा मस्जिद बनाम हरिहर मंदिर के सर्वे के दौरान बवाल हुआ। इसके बाद से ही संभल शहर में पुलिस प्रशासन अलर्ट है। हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी हो रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान गहन निगरानी की जाती है। इसी क्रम में शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

एएसपी (उत्तरी) कुलदीप सिंह ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग शांतिपूर्वक अपने घरों को लौट गए। इस दौरान संभल के सीओ आलोक भाटी, असमोली सीओ कुलदीप कुमार ने जायजा लिया। कोतवाल गजेंद्र सिंह और चौकी इंचार्ज आशीष तोमर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें