फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बेसन में मटर की मिलावट व चोकोबार आइसक्रीम में पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से बीते महीनों में लिए गए बेसन, आइसक्रीम व किशमिश समेत खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल प्रयोगशाला में जांच के बाद फेल हो गए। बेसन में जहां मटर के आटे की मिलावट मिली तो चोकोबार आइसक्रीम में पानी की मात्रा अधिक पाई गई।सहायक आयुक्त, खाद्य मानवेंद्र सिंह ने बताया कि बीते महीनों में विभागीय अधिकारियों की ओर से खाद्य पदार्थों के 10 सैंपल लिए गए थे। इनमें अधिकारियों ने गढ़ी बिचौला से मुस्तकीम की दुकान से दूध, चंदौसी में रेलवे क्राॅसिंग के निकट अतुल की दुकान से दूध, नखासा के सिरसानाल में गौरव सिंह की श्री डेयरी से दूध, जुनावई के असदपुर में सुशील कुमार की दुकान से किशमिश, संभल के शहबाजपुर में मोहम्मद हाशिम की दुकान से तरबूज की बीज (मींग), अनूपशहर रोड टी प्वाॅइंट से सुखपाल के वाहन से दूध व असमोली के गांव बेला से विपिन कुमार की दुकान से दूध का सैंपल लिया गया था।
विज्ञापन

एसीएफ ने बताया कि इसके अलावा संभल के बिलालपत में बफत की दुकान से दूध, जनेटा में मोहम्मद अनस की दुकान से चोकोबार (आइसक्रीम) तथा संभल में रुकनुददीन सराय में दुकान से बेसन का सैंपल लिया गया था।
उन्होंने बताया कि सभी दुकानों व वाहन आदि से लिए गए दूध की गुणवत्ता सही नहीं मिली। इसमें कुछ सैंपल में फैट कम था तो एक सैंपल में पानी की मिलावट मिली। इसके अलावा किशमिश व तरबूज की मींग टूटी हुई थी। साथ ही आइसक्रीम में पानी की मात्रा अधिक थी। वहीं, बेसन में मटर की मिलावट मिली।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जांच के बाद प्रयोगशाला में खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल मिलने पर संबंधित दुकान व डेयरी आदि संचालकों के खिलाफ नोटिस जारी कर अपनी बात रखने का मौका दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें