फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालय की भूमि कब्जा मुक्त कराई

विज्ञापन
Freed the land possession of the council school - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को तहसील क्षेत्र के गांव पंसुखा में परिषदीय विद्यालय की भूमि पर बने मकान को नायब तहसीलदार ने ध्वस्त करा भूमि को कब्जा मुक्त कराया। मामले की शिकायत संपूर्ण समाधान दिवस में की गई थी जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने ये कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पंसुखा गांव निवासी रिजवान ने परिषदीय विद्यालय की 150 गज भूमि पर अवैध कब्जा करके करीब एक दशक पहले मकान का निर्माण कर लिया था। 2008 में आरोपी के खिलाफ सरकारी भूमि पर कब्जा करने के मामले में मुकदमा भी चला। नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह ने बताया कि 2012 में आरोेपी के खिलाफ बेदखली के आदेश भी हुए थे लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। शनिवार संपूर्ण समाधान दिवस में गांव के पूर्व प्रधान ने रिजवान पर परिषदीय विद्यालय की भूमि पर अवैध करके मकान बनाने का आरोप लगाया। साथ ही भूमि को कब्जा मुक्त कराने की मांग भी की थी।
एसडीएम विनय कुमार मिश्रा ने तहसीलदार मनोज कुमार सिंह को इसमें प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जिसके बाद तहसीलदार ने नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह और दीपक जुरैल को भूमि को कब्जा मुक्त कराने के आदेश दिए। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह और दीपक जुरैल टीम के साथ दो जेसीबी लेकर पंसुखा पहुंचे। करीब एक घंटे के भीतर दोनों जेसीबी से मकान को धराशाई कर दिया गया। नायब तहसीलदार भारत प्रताप सिंह ने बताया कि मकान को ध्वस्त करते हुए सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें