फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने का नशीला जूस पिलाकर नकदी व मोबाइल ले गए ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शनिवार की रात को ई-रिक्शा चालक को गन्ने का नशीला जूस पिलाकर ठग नकदी व मोबाइल निकालकर ले गए। पीड़ित को रविवार की सुबह होश आया तो पुलिस को घटना की जानकारी दी। तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के तुर्तीपुर इल्हा निवासी मोहम्मद तारिक ने बताया कि वहई-रिक्शा चलाकर परिवार की गुजर करता है। शनिवार शाम को खेड़ा चौराहे पर दो लोग आए और स्कूटी को थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव जनैटा ले जाने की बात कही। चार सौ रुपये में आरोपियों ने तय कर लिया और लेकर चल दिए। बताया कि जनता पेट्रोल पंप पर आरोपियों ने गन्ने का जूस पिलाया था। पीड़ित ने बताया कि जूस पीने के बाद होश खो दिया। रविवार की सुबह होश आया तो चंदौसी मार्ग पर होश आया। पीड़ित ने बताया कि उसका मोबाइल और जेब में रखी नकदी गायब है। पुलिस को तहरीर दे कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें