चंदौसी (संभल)। कोतवाली पुलिस ने गाजियाबाद के मोहन नगर स्थित मां भगवती इंडस्ट्रीट के मालिक शिवम भल्ला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पैसा लेने के बाद भी मशीनों की सप्लाई नहीं करने पर मोहल्ला गोपाल निवासी मंजू वार्ष्णेय ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंजू वार्ष्णेय ने बताया कि केवीआईबी माध्यम से प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल चौक यूनिट लगाने के लिए आवेदन किया था। आवेदन स्वीकृत होने के बाद उन्होंने गाजियाबाद की मां भगवती इंडस्ट्रीट कंपनी से मशीने खरीदने के लिए संपर्क किया। सभी औपचारिकता पूर्ण करने के बाद मशीनों के खरीद के लिए सरकारी धन में से 54,59900 रुपये शिवम भल्ला को 27 जुलाई 2023 को आरटीजीएस द्वारा ट्रांसफर कर दिए गए। इसके बाद से आरोपी न तो मशीनों की सप्लाई कर रहा था और न ही पैसे वापस कर रहा था।