संभल। ऐंचोड़ा कंबोह स्थित श्री कल्कि धाम मंदिर के पीठाधीश्वर एवं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने एक्स पर कहा है कि कांग्रेस के कुछ नेता राम को नहीं मानते और हिंदुओं से नफरत करते हैं। यह लोग हिंदू नहीं हो सकते। आचार्य प्रमोद कृष्णम का यह बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कुछ समय पहले उन्होंने इंडिया गठबंधन को लेकर भी बयान दिया था कि इंडिया गठबंधन मजबूत नहीं है। इसके अलावा ऐंचोड़ा कंबोह में बनने वाले श्री कल्कि धाम मंदिर पर लगी रोक उच्च न्यायालय से हटने पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर प्रशंसा की थी। यहां तक कहा था कि वह शिलान्यास में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को निमंत्रण देंगे।