फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: फार्मासिस्ट हत्याकांड में चार और आरोपियों की तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फार्मासिस्ट हत्याकांड में पुलिस को दो और आरोपियों की तलाश है। हत्याकांड के आठ आरोपी जेल में हैं, जबकि एक महिला को पुलिस निर्दोष बताते हुए जेल से बाहर निकलवा चुकी है। अब भी एक महिला समेत दो नामजद आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक हत्याकांड में 12 लोग शामिल थे।
विज्ञापन

मोहल्ला कबूलपुरा निवासी शाकिर अली जिला अस्पताल में फार्मासिस्ट थे। 15 अक्तूबर को फार्मासिस्ट का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने दस दिन पूर्व घटना का खुलासा करते हुए कहा था कि शाकिर का अपहरण करके आरोपी सहसवान ले गए थे, जहां उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई। हालांकि शव पुलिस को आज तक नहीं मिला है। इस मामले में पुलिस अब तक नौ आरोपियों को जेल भेज चुकी है। इनमें एक महिला को कोतवाली पुलिस ने पहले हत्या के आरोप में जेल भेजा। विवेचना में उसे निर्दोष पाते हुए नाम मुकदमे से निकाल दिया। इसके बाद वह जेल से बाहर आ गई।
अब आठ आरोपी जेल में हैं, जबकि एक महिला समेत दो नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस को पता चला है कि इस हत्याकांड में दो और आरोपी भी शामिल थे। इसमें एक वह है जिसकी कार से शव नदी में फेंका गया था, जबकि एक अन्य है। पुलिस इन दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शाकिर हत्याकांड को 12 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। आठ लोग जेल में हैं। चार लोगों की तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें