फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की पेंशन में घपलेबाजी करने वाले गिरोह के चार सदस्य महिला कल्याण विभाग में पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। विधवाओं की पेंशन में घपलेबाजी करने वाले गिरोह के चार सदस्य बहजोई स्थित महिला कल्याण विभाग में उस समय पकड़े गए जब दो युवक पेंशन आईडी को लॉगिंग करते समय वीडियो बना रहे थे। कर्मचारियों की नजर पड़ी तो हड़कंप मच गया। इसी दौरान दो अन्य लोग भी पहुंच गए। एक ही गिरोह के सदस्य होने की जानकारी होने पर चारों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रोबेशन अधिकारी ने तहरीर दी है। पुलिस देर रात रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी कर रही थी।
विज्ञापन

गुरुवार की दोपहर अमरोहा निवासी दो लोग महिला कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंचे। किसी महिला की पेंशन चेक कराने के लिए ऑपरेटर से कहा। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शैलेंद्र कुमार भी कार्यालय में मौजूद थे। जैसे ही ऑपरेटर ने पेंशन का स्टेटस चेक करने के लिए आईडी लॉगिंग करनी शुरू की तो एक युवक ने वीडियो बनानी शुरू कर दी। दूसरे ने ऑपरेटर को बातों में उलझा लिया। इसी दौरान अन्य कर्मचारियों की नजर पड़ी तो दोनों लोगों को पकड़ लिया। मोबाइल चेक किया तो वीडियो रिकॉर्ड मिला। इसके अलावा पेंशन संबंधित दस्तावेज भी मिले।
जिला प्रोबेशन अधिकारी का कहना है कि आरोपी वीडियो बनाकर लॉगिंग आईडी का पासवर्ड चोरी कर रहे थे। इससे कहीं और जाकर लॉगिंग कर लेते और पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के खातों में घपलेबाजी करते। गनीमत रही कि आरोपियों पर नजर पड़ गई। बताया कि वह चार लोग थे। जब दो लोग पकड़ लिए तो उनके दो और साथी कार्यालय आ गए। उनके मोबाइल में भी संदिग्ध दस्तावेज मिले हैं। मुख्य विकास अधिकारी से रिपोर्ट कराने के लिए संतुति कर दी है। कार्रवाई के लिए तहरीर दी पुलिस को दी है। बहजोई कोतवाल विकास सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह विधवा पेंशन में पहले भी घपलेबाजी कर चुके हैं। वहीं यह जानकारी भी सामने आ रही है कि आरोपियों में एक या दो लोग जिला प्रोबेशन अधिकारी के कार्यालय में नौकरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें