फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: डीएसएम शुगर मिल के सामने लगा चार किमी लंबा जाम

Sat, 07 Nov 2026 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा। दिवाली से पहले ही रजपुरा में यातायात व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी होती नजर आ रही है। रजपुरा स्थित डीएसएम शुगर मिल के सामने गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की करीब चार किलोमीटर लंबी कतार लग गई। सड़क पर बेतरतीब खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चलते यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पेराई सत्र शुरू होने के महज तीसरे दिन ही जाम न लगने को लेकर मिल प्रबंधन के दावे की पोल खुलती नजर आ रही है। मिल प्रबंधन ने पेराई सत्र के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने और जाम से निजात दिलाने का भरोसा दिया था, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। दीवाली का त्योहार सिर पर है। बाजारों में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में मिल के सामने सड़क पर कब्जा जमाए ट्रॉलियां आम जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गई हैं। स्कूली बच्चे, मरीज, व्यापारी और नौकरीपेशा सभी इस जाम की सजा भुगत रहे हैं। फिलहाल राहगीरों की मांग है कि मिल प्रबंधन और प्रशासन तत्काल यातायात व्यवस्था दुरुस्त कराएं, ताकि आम जनता को इस परेशानी से राहत मिल सके। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागते हैं और जनता को जाम के झाम से कब निजात मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें