फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार अवैध जींस वाशिंग प्लांटों को कराया बंद, बंद मिले दो पर भी कार्रवाई

विज्ञापन
संभल के तुर्तीपुर इल्हा में जींस वा​शिंग प्लांट में कार्रवाई कराते सिटी मजिर्स्टेट सुधीर कुमार।
विज्ञापन
संभल। डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया के निर्देश पर अवैध जींस वाशिंग प्लांटों पर कार्रवाई जारी है। बृहस्पतिवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में अवैध छह जींस वाशिंग प्लांटों पर छापेमारी की। खुले मिले चार प्लांटों में जींस का स्टाक और मशीनें मिलीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने प्लांटों का संचालन बंद कराने के साथ ही बिजली लाइन कटवा दी। बंद मिले दो प्लांटों की भी बिजली लाइन कटवाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान दो प्लांटों के जेनरेटर सील किए गए।
विज्ञापन

पूर्व में बकाये पर बिजली लाइन काटने के बावजूद फिर से लाइन जोड़कर बिजली इस्तेमाल करने के आरोप में दो प्लांटों के संचालकों पर रिपोर्ट भी दर्ज की गई।
सिटी मजिस्ट्रेट सुधीर कुमार ने बृहस्पतिवार को जीएससी, प्रदूषण नियंत्रण विभाग, विद्युत निगम की टीम के साथ मोहल्ला तुर्तीपुर इल्हा में याकूब निवासी दीपा सराय के जींस वाशिंग प्लांट पर छापा मारा। प्लांट में मशीनों से काम होता पाया गया। प्लांट में जींसों का भी स्टाॅक था। वहीं, तुर्तीपुर इल्हा निवासी बिलाल का जींस वाशिंग प्लांट संचालित था। दोनों की बिजली कटवाकर बंद करवाकर दिया गया। जेनरेटर भी सील कर दिया।
इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट इसी मोहल्ले में इश्तेकार के जींस वाशिंग प्लांट पर पहुंचे तो वहां भी काम होता मिला। प्लांट का संचालन बंद कराने के साथ ही बिजली लाइन कटवाई गई। विद्युत निगम की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की गई। इस प्लांट की पूर्व में बकाये पर बिजली लाइन काटी गई थी लेकिन फिर से लाइन जोड़ ली गई। इसी आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
विज्ञापन

सफदर निवासी तुर्तीपुर इल्हा और इमरान निवासी खानपुर बंद के जींस वाशिंग प्लांट का संचालन बंद करने के साथ ही विद्युत निगम ने एफआईआर दर्ज कराई। इस प्लांट की बिजली लाइन भी पहले बकाये पर काटी गई थी लेकिन लाइन जोड़कर बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा था। यहां सिंचाई के लिए लगाए गए ट्यूबवेल का उपयोग प्लांट के कार्य में होता मिला। तुर्तीपुर इल्हा में ही अजीमुर्रहमान निवासी दीपा सराय और मरगूब निवासी गांव नाहरठेर के जींस वाशिंग प्लांट बंद मिले। दोनों प्लांट की बिजली लाइन कटवाने के साथ ही मरगूब के प्लांट में जेनरेटर सील करने की कार्रवाई की।
00000

बंद प्लांट में होती मिली बिजली चोरी, रिपोर्ट दर्ज
संभल। सिटी मजिस्ट्रेट ने हयातनगर में बिजलीघर के पास से हसनपुर मुनजब्ता की तरफ गए रास्ते पर पूर्व में बंद कराए जींस वाशिंग प्लांटों पर जांच की। यह प्लांट मुख्य पर्यावरण अधिकारी के आदेश पर भी बंद किए गए थे। मो.जुनैद निवासी मोहल्ला नवादा सरायतरीन का प्लांट बंद मिला। परिसर में अवैध कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। इस मामले में विद्युत निगम ने रिपोर्ट दर्ज की। इसके अलावा पियर्स जींस से संचालित मो.जुनैद निवासी मोहल्ला नवादा, मो.कामिल निवासी सरायतरीन और मो.इकराम निवासी हयातनगर, ओजी जींस प्लांट बंद मिले। इन सभी की बिजली कटवाने की कार्रवाई की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें