फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का स्थापना दिवसः मिशन-2017 यूपी फतह का संकल्प

Thu, 07 Apr 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/संभल
विज्ञापन
बीजेपी के स्‍थापना दिवस पर बोलते सांसद
विज्ञापन
सांसद सत्यपाल सिंह सैनी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। आपसी खींचतान से दूर रहने की सलाह दी। केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया और किसानों को रिझाने का प्रयास किया। वह सरोज फार्म हाउस में आयोजित  कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


इस मौके पर मेजर जेपी सिंह, महेश गुप्ता, सत्यप्रकाश गुप्ता, राकेश सिंह, सुनीत टंडन, परीक्षित मोगिया, अर्जुन वाल्मीकि, राजबहादुर सिंह, संजीव चौधरी, योगेंद्र नेता, जयप्रकाश गुप्ता आदि रहे। संचालन रूपेश सर्राफ ने किया।

देहपा  मंडल में भाजपा ने स्थापना दिवस मनाया। मुख्य अतिथि प्रभात शर्मा रहे। संचालन नंदकिशोर शर्मा ने किया अध्यक्षता इकबाल सिंह ने की। वक्ता के तौर पर महेश चंद्र गुप्ता, अशोक बाजवा, भूपेंद्र शर्मा, भूप सिंह सैनी, चौ. खिलेंद्र सिंह, चौ. हरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया। भाजपा के स्थापना दिवस पर पूर्व विधायक मेजर जेपी सिंह ने आपसी खींचतान से बचने की सलाह दी। इसके साथ जो उदाहरण दिया वह काफी हिट रहा। मेजर बोले कि भारतीय केकड़े बिना ढक्कन के डिब्बे में कहीं भी ले जाए जा सकते हैं क्योंकि जब भी कोई केकड़ा बाहर निकलने की कोशिश करता है तब उसके ही साथ मौजूद दूसरा केकड़ा उसकी टांग खींच लेता है। इसलिए टांग खींचने वाली संस्कृति से दूर हो जाएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें