फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूर्व सांसद ने बसपा कार्यकर्ताओं को दिया पार्टी के लिए जुटने का मंत्र

विज्ञापन
संभल में बसपा की बैठक में बोलते मुनकाद अली।संवाद
विज्ञापन
संभल। बहुजन समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में संभल एवं रामपुर जिले की बूथ गठन समीक्षा की गई। इसमें पूर्व सांसद राज्यसभा एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुनकाद अली ने बसपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगामी तैयारी के बारे में जानकारी दी। पार्टी के लिए जुट जाने का आह्वान किया।चौधरी सराय में हुई बैठक में पूर्व सांसद राज्यसभा एवं प्रभारी पश्चिमी उत्तर प्रदेश मुनकाद अली ने कहा कि बसपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी पार्टी के लिए पूरे तन-मन से काम करें। अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जनता के बीच पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का काम किया जाए। मुख्य मंडल प्रभारी सत्यपाल पीपला, डॉ. रणविजय सिंह एडवोकेट, संसार सिंह एडवोकेट, हरद्वारी लाल गौतम ने भी विचार रखे। रफतउल्लाह उर्फ नेता छिद्दा ने बैठक में आए कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

इस दौरान जिला प्रभारी अजब सिंह, अंकुर चौधरी, रामबहादुर सिंह, फिरोज मलिक, मदनपाल सिंह, चेतन वार्ष्णेय, सुभाष खागी, संजय गौतम, हरपाल सागर आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने तथा संचालन जिला प्रभारी कुंवरपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें