फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पूर्व सेनाकर्मी, बेटे व पत्नी के साथ युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। बुधवार रात करीब 11 बजे कब्रिस्तान रेलवे फाटक पर पूर्व सेनाकर्मी के साथ एक दर्जन से ज्यादा युवकों ने जमकर मारपीट की। बीचबचाव कराने आए पूर्व सेनाकर्मी के बेटे और पत्नी के साथ भी सरेआम लाठी-डंडों से पीटा। घटना में पूर्व सेनाकर्मी व उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में चार अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


सीता रोड की विनायक कॉलोनी निवासी राजेंद्र मिश्रा पूर्व सेनाकर्मी है और वर्तमान में वह विद्युत वितरण खंड चंदौसी में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर तैनात है। बुधवार रात 11 बजे करीब वह मुरादाबाद रोड के विद्युत वितरण खंड कार्यालय से बाइक से अपने घर खाना लेने जा रहे थे। इस बीच रास्ते में उन्हें कब्रिस्तान रेलवे फाटक 35 बी बंद मिला, तो वह फाटक के नीचे से बाइक निकालने लगे।
इस दौरान वहां स्कूटी लेकर खड़े दो युवकों से उन्होंने स्कूटी हटाने को कहा, तो दोनों युवकों और पूर्व सेनाकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक पूर्व सेनाकर्मी की बाइक की चाबी निकालकर अपने साथ ले गए। तब पूर्व सैनिक ने अपने बेटे सजल मिश्रा को फोन कर दूसरी बाइक लाने का कहा, इस दौरान स्कूटी वाले युवक अपने साथ एक दर्जन से ज्यादा युवक लेकर आ गए और पूर्व सेनाकर्मी को लाठी डंडों से पीटने लगे।
विज्ञापन

तभी पूर्व सेनाकर्मी का बेटा सजल और उसकी मां सविता कविता मिश्रा बाइक से आ गए और पूर्व सेनाकर्मी को युवकों से बचाने का प्रयास करने लगे। तो युवकों ने महिला और उसके बेटे के साथ भी लाठी डंडों से मारपीट की। वहीं पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों घायलों का मेडिकल कराया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई थी। मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें