सिरसी। सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे टूर्नामेंट में आज हुए दो सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले मैच में सिरसी स्पोर्टिंग ने एमपीएस पाकबड़ा और दूसरे मेंं चंदौसी ने जेएलएम इंटर काॅलेज की टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पहले सेमीफाइनल के पहले हाफ में सिरसी स्पोर्टिंग दो गोलों से आगे रही। खेल शुरू होते ही सिरसी के खिलाड़ी सामिन ने गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। कुछ समय बाद ही सिरसी के खिलाड़ी शादाब ने गोल कर अपनी टीम को दो शून्य से आगे कर दिया। दूसरे हाफ में एमपीएस पाकबड़ा के खिलाड़ियों ने खेल में तेजी दिखाई, लेकिन गोल नहीं कर सके। मैच के आखिर में सिरसी के खिलाड़ी शादाब ने कॉर्नर किक पर हेड द्वारा बेहतरीन गोल करके अपनी टीम को 3-0 से जीत दिलाकर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच चंदौसी और जेएलएम इंटर काॅलेज की टीम के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। पहले हाफ में चंदौसी के खिलाड़ी तनिष्क ने हेड द्वारा बेहतरीन गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। जबकि दूसरे हाफ में चंदौसी के कप्तान अनुज ने सिरसी के खिलाड़ियों को छकाते हुए दूसरा गोल करके अपनी टीम को 2-0 जीत दिलाकर फाइनल में पहुंचाया। जेएलएम सिरसी के खिलाड़ियों ने चंदौसी के गोलपोस्ट पर कई हमले किए लेकिन निशाना सही नहीं होने पर गोल नहीं कर सकें।
फाइनल मैच चार जून को सिरसी स्पोर्टिंग और चंदौसी की टीम के बीच खेला जाएगा। रेफरी की भूमिका अकबर और फरमान ने निभाई। कमेंट्री नवाब हैदर ने की। इस दौरान मोहम्मद अब्बास, वसीम हैदर, आशिक अब्बास, आसिफ इकबाल, नादिर रजा, अजीम कुरैशी, हाजी तसद्दुक, चांद खा आदि रहे।