फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: माध्यमिक विद्यालयों में लगेंगे कॅरिअर मेले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। माध्यमिक विद्यालयों में कॅरिअर की राह सुझाने के लिए अब पढ़ाई के साथ-साथ करियर मेले भी लगाए जाएंगे। जिसमें पुलिस, प्रशासनिक, बैंक, उद्यमी, चिकित्सक, इंजीनियर आदि को आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन जल्द ही पंख पोर्टल पर करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

जिले में माध्यमिक शिक्षा विभाग के 17 राजकीय, 37 सहायता प्राप्त व 237 वित्त पोषित विद्यालय हैं। डीआईओएस श्यामा कुमार ने बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्याथियों को कॅरिअर संबंधित जानकारी देने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए करियर मेले का आयोजन हाेगा। जिसमें विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं से उनके कॅरिअर को लेकर संवाद करेंगे। कॅरिअर मेले में स्वयंसेवी संस्थाएं, बैंक, स्थानीय औद्योगिक इकाइयों, विभिन्न क्षेत्र के विशेषज्ञ, चिकित्सक, इंजीनियरिंग, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी आदि को बुलाया जाएगा। जो विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। बताया कि मेले में विशेषज्ञ विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कर उनकी करियर संबंधित जिज्ञासाओं को शांत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें