महात्मा गांधी स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय डॉ.भीमराव आंबेडकर फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रतिभाग करती
- फोटो : संवाद
रामपुर। महात्मा गांधी स्टेडियम में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर प्रदेश स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन बृहस्पतिवार को मुरादाबाद और सिरसी के बीच मैच हुआ। मैच की शुरुआत में ही 10 मिनट में मुरादाबाद ने सिरसी के ऊपर गोल कर दिया। जिसके जवाब में सिरसी ने मैच के 13वें मिनट में गोल दाग कर एक-एक की बराबरी कर ली। फिर मुरादाबाद ने सिरसी के ऊपर एक के बाद एक गोल दाग दिए। जिसके कारण मुरादाबाद हाफ टाइम तक 6 गोल कर चुका था। सिरसी दो और मुरादाबाद 6 गोल से आगे था।दूसरे हाफ में भी मुरादाबाद ने बढ़-चढ़कर प्रदर्शन किया। फिर लगातार एक के बाद एक गोल करते हुए मुरादाबाद ने सिरसी को 10-2 से हरा दिया। लेकिन सिरसी को भी काफी मौके मिले, जिसका लाभ वह समय रहते उठा नहीं पाया और एक पेनल्टी कॉर्नर भी खराब कर दिया। इस तरह से मुरादाबाद ने सिरसी को 10-2 से मैच हरा कर जीत अपने नाम कर लिया।
चौथे दिन के मैच के मुख्य अतिथि माउंट लिटरा जी स्कूल के प्रबंध निदेशक शोभित जैन रहे। मैच में क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार व तुषार शर्मा, अंबेडकर क्लब टूर्नामेंट के अध्यक्ष विकास कुमार, सचिव नीरज चौहान, मीडिया प्रभारी आकाश कुमार, टूर्नामेंट आयोजन सचिव अभिषेक लाल, शुभम कुमार, कन्नौज की हिमेश कुमार, आदित्य, यीशु, महेश कुमार आदि लोग मौजूद रहे। क्रीड़ा भारती के उपाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार को टांडा और मॉर्निंग क्लब रामपुर के बीच मैच खेला जाएगा।