मिलकखानम। कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार शाम कार वॉश सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार सवार दो नकाबपोश बदमाश सेंटर पर पहुंचकर नवजोत पर ताबड़तोड़ सात गोलियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं। वारदात के बाद हमलावर बिलासपुर की ओर भाग गए।
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक कार सेंटर पर रुकी। नवजोत अपने कार्यालय में बैठा था, तभी दो नकाबपोश बदमाश कार से उतरकर अंदर की ओर बढ़े। नवजोत ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन एक हमलावर ने गोली चला दी, जिससे वह दुकान के बाहर गिर गया। जान बचाने के लिए नवजोत ने सेंटर के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। फुटेज में कुल सात राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है। संवाद