फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: छाया रहा कोहरा, गलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
बनियाठेर के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर कोहरे की धुंध में लाइट जला कर निकलते वाहन। संवाद
विज्ञापन
चंदौसी। बृहस्पतिवार को सुबह के समय घना कोहरा तो नहीं छाया लेकिन हाईवे और ग्रामीण मार्गों पर कोहरा छाया रहा। शीतलहर के चलने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। गलन भरी ठंड में लोगों कंपकंपा गए। वहीं दोपहर को धूप निकलने पर लोगों ने राहत की सांस ली। शाम को फिर से गलन बढ़ गई। जिससे रात आठ बजे के बाद ही बाजारों में चहल पहल कम हो गई। लोगों ने घरों की ओर रुख कर दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह जब लोग नींद से उठे तो हल्की कोहरे की धुंध के साथ आसमान में बादल छाए थे और शीतलहर के चलने से मौसम में गलन बढ़ गई। क्रिसमस का अवकाश होने पर नौकरीपेशा वाले भी घरों में ही रहे और बाजार के जरुरी कामकाज निपटा कर घरों में कैद हो गए।
दोपहर दो बजे के बाद जब धूप निकली तो छतों और पार्कों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्गों ने धूप सेंक कर गलन भरी ठंड से राहत पायी। दिन ढलते ही मौसम में गलन फिर से बढ़ गई। जगह-जगह लोग अलाव जला कर राहत पाते दिखे। लकड़ी से भरी नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्रॉली जहां तहां चक्कर लगा कर अलाव की व्यवस्था देखती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें