फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोहरा हुआ कम... सर्द हवाओं से ठिठुरा जनजीवन

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/चंदाैसी। जिले में कोहरा कम हुआ लेकिन कड़ी सर्दी का माहौल बना रहा। संभल में सर्द हवाओं की वजह से जनजीवन प्रभावित रहा। गर्म कपड़ों में लिपटने के बाद भी लोग ठिठुरते नजर आए। दिन में धूप निकली पर खास राहत नहीं मिल पाई।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े के अनुसार, सोमवार को संभल का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। सुबह के वक्त कोहरा कम था तो सफर के दौरान लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई लेकिन सर्द हवाओं ने परेशान किया। लोगों ने अलाव तापकर राहत पाने का प्रयास किया। दिन में हल्की धूप निकली तो लोगों को राहत नहीं मिल सकी। शाम होने पर सर्दी का सितम फिर से बढ़ने लगा। लोग भी घरों में कैद होने लगे।
सोमवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह ठिठुरन भरा बना रहा। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे धूप नहीं निकल सकी और शीतलहर के चलने से गलन बढ़ गई। इससे ठिठुरन और अधिक हो गई। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त नजर आया। सुबह और शाम के समय ठंड का प्रकोप अधिक रहा, वहीं दिन में भी सर्द हवाओं के चलते लोग कंपकंपाते दिखाई दिए। वहीं कोहरा न होने से किसान अपने-अपने परिवार के साथ खेतों पर फसलें संवारते दिखे।
विज्ञापन

सोमवार को धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को दिन में भी ठिठुरन का सामना करना पड़ा। बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ दिखाई दी। लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और अलाव का सहारा लेते दिखे। ठंड के कारण खासकर बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसान खेतों में सक्रिय रहे। किसान अपने परिवार के साथ खेतों में कामकाज करते नजर आए। इस दौरान गेहूं, सरसों, चना और आलू सहित रबी फसलों की निराई-गुड़ाई और सिंचाई का कार्य किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें