फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बहजोई में अभी तक 7866 उपभोक्ताओं ने नहीं उठाया बिजली बिल राहत योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। बिजली बिल राहत योजना के तहत बकाया के मूलधन में अधिकतम छूट का लाभ लेने से अभी तक 7866 विद्युत उपभोक्ता वंचित हैं। वहीं, बिजली बिल की बकाया में अधिकतम मूलधन का लाभ लेने की योजना में मात्र दो दिन शेष रहे हैं।
विज्ञापन








एसडीओ, विद्युत अखिलेश कुमार ने बताया कि बताया कि छूट के दायरे में आ रहे उपभोक्ताओं से अपील है कि विद्युत बिल में अधिकतम छूट पाने के लिए मात्र दो दिन शेष हैं। 31 दिसंबर के बाद पंजीकरण कराने पर मूलधन में मिलने वाली छूट घटकर 20 प्रतिशत रह जाएगी।







एसडीओ ने बताया कि बिजली बिल राहत योजना के तहत छूट के दायरे में आ रहे पात्र उपभोक्ताओं को 31 मार्च के बकाए में संपूर्ण ब्याज माफी के साथ मूलधन में 25 प्रतिशत की छूट देने के लिए दिसंबर माह तय किया गया था। इसको लेकर बहजोई उपखंड से जुड़े 10679 उपभोक्ताओं को विद्युत बिल की बकाया धनराशि जमा करनी थी। बावजूद इसके माह दिसंबर बीतने में दो दिन शेष रहे हैं, लेकिन अभी तक कुल 2813 उपभोक्ताओं की ओर से ही योजना के तहत बकाया मूलधन में अधिकतम छूट का लाभ लेने को धनराशि जमा की गई है।
विज्ञापन

अब अधिकतम छूट का लाभ लेने के लिए योजना को दो दिन ही शेष बचे हैं, लेकिन अभी तक 7866 उपभोक्ता अधिकतम छूट का लाभ लेने से वंचित हैं। वहीं, विद्युत चोरी के मामलों में अधिकतम छूट पाने के लिए दो दिन शेष रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें