फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चाऊपुर डांडा में बांध के अंदर बने 20 घरों के बाहर तक पहुुंचा बाढ़ का पानी

Tue, 12 Aug 2025 02:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गवां (संभल)। गांव चाऊपुर डांडा में बांध के अंदर गंगा की ओर बने करीब 20 घरों के बाहर तक सोमवार को बाढ़ का पानी पहुंच गया है, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पशुओं के लिए चारे की परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान राजेश राणा ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर बांध के अंदर अपने खेतों में घर और पशुओं को घेर बना लिए हैं, जहां बरसात के मौसम में गंगा का जलस्तर बढ़ते ही बाढ़ का पानी आ जाता है। यदि गंगा का जलस्तर बढ़ेगा तो घरों में पानी घुस जाएगा। वहीं बाढ़ के पानी में घिरे लोग अपनी रोजमर्रा के सामान के लिए पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। बाढ़ के पानी से घिरे घर के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि हर वर्ष गंगा का जलस्तर बढ़ते ही बाढ़ का पानी घरों के बाहर तक आ जाता है, जिससे पशुओं के चारे और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी होती है। लोग जंगल जाने को नाव का सहारा ले रहे हैं। वहीं, कुछ लोग पानी में होकर गुजरकर पशुओं का चारा आदि ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें