फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दो जगह पांच लोग गंगा में बहे, चार को बचाया, एक किशोर लापता

Fri, 08 Sep 2023 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। गांव ईसमपुर के कच्चे घाट पर दो घटनाओं में स्नान करते समय पांच लोग बह गए। चार को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। गांव ईसमपुर निवासी किशोर केशव की तलाश तलाशी जारी है। दोपहर में डूबने से बचाए गए तीन युवक बिना कुछ बताएं मौके से चले गए।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर निवासी केशव (16) पुत्र विजयपाल गांव के ही अपने साथी राधे (15) पुत्र हरीसिंह के साथ गांव के नजदीक घाट पर गंगा स्नान के लिए गया था। गंगा स्नान के दौरान दोनों किशोर अचानक से गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर शराबा सुनकर गांव के ही झम्मन गंगा में कूद गया और राधे को निकाल लिया। झम्मन ने बताता कि राधे को बचाने के उसने केशव को पकड़ने का प्रयास किया। उसके हाथ केशव का हाथ छूट गया और वह पानी में बह गया। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों को बुलाकर किशोर की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक तलाश करने के बाद भी किशोर का कहीं भी पता न चला। केशव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह शांति देवी इंटर कॉलेज में कक्षा नो का छात्र था।
ग्रामीणों ने इससे पूर्व करीब एक घंटे पहले तीन लोग अचानक से गंगा में डूबने लगे थे। जिन्हें ग्रामीणों की सहायता से बचाया गया। पानी से बाहर आने पर उन्होंने कुछ नहीं बताया और चुपचाप यहां से चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें