संभल। जिले में उपचुनाव के लिए सभी आठ विकास खंडों में नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है।
संभल ब्लॉक की ग्राम पंचायत मिर्जापुर ककरौआ के प्रधान पद के लिए पांच महिला प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है।जबकि जिलेभर में ग्राम पंचायत सदस्यों के 44 पदों के सापेक्ष 38 पर एक-एक पर्चा दाखिल हो सका। माना जाए तो यह सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। अभी ग्राम पंचायत सदस्यों के छह पद रिक्त हैं। रविवार को विकास खंडों पर अधिकारियों ने नामांकन पत्र भरने का काम किया।
संभल ब्लॉक में निर्वाचन अधिकारी राजपाल सिंह और सहायक निर्वाचन अधिकारी अमित यादव रहे। पांच नामांकन दाखिल हुए। अन्य ब्लॉक में ग्राम पंचायत सदस्यों ने नामांकन कराए। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी हनीफ अहमद ने बताया कि संभल में प्रधान पद के लिए पांच नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं।
वहीं संभल, पंवासा, असमोली, रजपुरा, बहजोई, बनियाखेड़ा, गुन्नौर और जुनावई में ग्राम पंचायत सदस्यों के 44 पदों के सापेक्ष 38 पदों पर एक-एक पर्चा दाखिल किया गया है। यह सभी 38 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। छह पद रिक्त हैं। बताया कि 13दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। इसके बाद 14 दिसंबर को नाम वापसी व 20दिसंबर को मतदान होगा। 21 दिसंबर को मतगणना की जाएगी।