फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अंतरजनपदीय बाइक चोर गैंग के पांच सदस्य गिरफ्तार, 10 बाइकें बरामद

Sun, 24 Nov 2024 04:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
चंदाैसी कोतवाली में वाहन चोर गिरोह के सदस्य व बरामद बाइकें।  - फोटो : संभल
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। पुलिस ने शनिवार को करेली रोड पर बंद पड़े ईंट भट्ठे से अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के सरगना समेत पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चोरी की 10 बाइकें भी बरामद की हैं। आरोपी चोरी की बाइकों के चेसिस नंबर बदलकर बेचते थे। पुलिस ने केस दर्ज कर पांचों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि शनिवार को पुलिस ने करेली रोड पर बंद पड़े ईंट के भट्ठे से बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया। साथ ही उनके कब्जे से चोरी की 10 बाइकें बरामद हुईं। आरोपी चेसिस नंबर खुर्दबुर्द कर बाइकें बेचा करते थे। पकड़े गए आरोपियों में मुरादाबाद के प्रीत विहार बैंक कॉलोनी व हाल निवासी चंदौसी के मोहल्ला प्रेमनगर का आदित्य यादव, धनारी के गांव दिनौरा निवासी सचिन, चंदौसी के प्रेमनगर कॉलोनी निवासी अरुण कुमार, बिलारी कोतवाली के आरीखेड़ा निवासी संजीव और पाकबड़ा निवासी पवन शामिल हैं। आदित्य यादव गिरोह का सरगना है। दिल्ली समेत दूसरे जनपदों से बाइक चोरी करने के बाद आरोपी फाइनेंस की बताकर बेचते थे। सरगना आदित्य यादव के खिलाफ मुरादाबाद, संभल समेत कई थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। जिसके आधार पर आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी।
-
वर्जन
चंदौसी पुलिस ने अंतरजनपदीय बाइक चोर गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी की 10 बाइकें भी बरामद हुईं हैं। आरोपी चेसिस नंबर बदलकर बाइकों को बेचा करते थे। इनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें