फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दबंगई दिखाने पर जनप्रतिनिधि के भतीजे को पीटा

Sun, 24 Nov 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर के ब्रह्म बाजार में शुक्रवार की रात घुड़चढ़ी में शामिल लोगों ने गाली-गलौज करने पर एक जनप्रतिनिधि के भतीजे को जमकर पीटा। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंच गए और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
विज्ञापन

चंदौसी के एक गांव निवासी युवक एक जनप्रतिनिधि का भतीजा है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात युवक कार से चंदौसी से अपने गांव जा रहा था। जब वह ब्रह्म बाजार स्थित कुआं के पास पहुंचा तो घुड़चढ़ी हो रही थी। कार का हॉर्न देने पर भी जब लोग नहीं हटे तो उसने गाली गलौज कर दी। जिस पर लोगों ने गाली-गलौज का विरोध किया। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद लोगों ने युवक को बुरी तरह पीटा। उसके साथियों से भी मारपीट गई। बाद में दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। यहां एक दूसरे पर आरोप लगाए। इसके बाद संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। प्रभारी निरीक्षक रेनू सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष थाने आए थे, लेकिन बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें