फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हर टेबल पर पांच बूथों की होगी गिनती, 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाईं जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। निकाय चुनाव की मतगणना को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने गाइडलाइन जारी कर दी है। मतगणना आठ से 10 घंटे के अंदर समाप्त करनी होगी। चार मई को मतदान होने के बाद 13 मई को मतगणना होगी। मतगणना स्थल पर निकाय वार दो मेजें रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी तथा उनके सहायक स्टाफ के बैठने के लिए लगेंंगी।
विज्ञापन

मतगणना टेबिल के निकट उम्मीदवारों और उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं के लिए भी स्थान सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना स्थल के अंदर आने वाला एक ही रास्ता रखा जाएगा। रिटर्निंग अधिकारी की मेज पर लाउडस्पीकर सेट होगा जिसके दो स्पीकर हाल / पंडाल के बाहर स्थापित किए जाएंगें। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि निर्वाचन अभिकर्ताओं को मतपेटियों एवं उनकी मुहरों का निरीक्षण करने का अवसर दिया जाएगा।
मतपेटी में गड़बड़ी की अवस्था में मतगणना नहीं कराई जाएगी। एडीएम प्रदीप वर्मा ने बताया कि प्रत्येक मतपेटी में सदस्य व अध्यक्ष के लिए डाले गए मतपत्रों की रंग के अनुसार छंटनी कर 50-50 मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें