फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सड़क हादसे में बालिका की मौत के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। ट्रैक्-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार बालिका की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर मिलने पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

प्रभारी इंस्पेक्टर पंकज लवानियां ने बताया कि थाना कैलादेवी के गांव लखनपुर निवासी लाखन सिंह पुत्र सत्यराम की ओर से तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया गया कि बीती 30 अप्रैल 2023 की शाम उसका साले का लड़का दानवीर पुत्र करन सिंह बच्चों को बाइक पर बैठाकर लखनपुर से दूधापुर जा रहा था। रास्ते में बहजोई-रजपुरा मार्ग पर नवीन रिजर्व पुलिस लाइन के निकट ट्रेक्टर-टॉली ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे बाइक सवार दानवीर पुत्र करनसिंह समेत बालक विपिन, कमलेश व अंजलि घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्साधिकारी ने बालक विपिन (8) को मृत घोषित कर दिया था। वहीं दानवीर समेत कमलेश व अंजलि को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। प्रभारी इंस्पेक्टर के मुताबिक पूरे मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें