फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौसी तहसील में कोरोना ने दी दस्तक, पहला संक्रमित सामने आया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। अब तक संभल जिले की दो तहसीलों संभल और गुन्नौर में ही कोरोना संक्रमित निकले थे लेकिन शनिवार को चंदौसी तहसील में कोरोना ने दस्तक दे दी। बेहटा साहू का एक 19 वर्षीय मजदूर कोरोना संक्रमित पाया गया है। वह तीन मई को दिल्ली से आया और छह मई को दोपहर तक गांव में ही रहा।
विज्ञापन

उसे छह मई को क्वांटीन किया गया। उसके तीन साथी मजूदर कोरोना निगेटिव हैं। लेकिन यह कोरोना संक्रमित मजदूर दिल्ली से आने के बाद तीन तक अपने गांव में बेरोकटोक लोगों से मिलता रहा और यदि इस दौरान उसने किसी को संक्रमित किया हो, इसका खुलासा कोरोना जांच में ही सकेगा। उसके संपर्क वाले लोगों को अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें सूचीबद्ध कर रहीं हैं। उनके रविवार को कोरोना जांच के लिए नमूने लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें