गुन्नौर की फल मंडी में बिना मास्क लगाए व भीड़ लगाकर फल खरीदते लोग।
- फोटो : SAMBHAL
चंदौसी/गुन्नौर। कोरोना वायरस से जीतना है तो हम सभी को नियमों का पालन करना होगा। सामाजिक दूरी बनाते हुए मास्क पहनना आवश्यक है। इसलिए सरकार ने लॉकडाउन लगा दिया है ताकि लोग अपने घरों पर रहें और बाहर एकत्र न हो। मगर जनपद की तहसील गुन्नौर में सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा है। नेहरू चौक पर लगने वाली फलों की मंडी में सुबह को फल खरीदकर बेचने वाले सैकड़ों लोग एकत्र हो जाते हैं।
शनिवार को फल मंडी में पहुंचे लोगों ने मास्क नहीं लगाया था और न ही वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। जबकि प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया कि जो भी व्यक्ति बिना मास्क के घूमता मिला उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। फल मंडी में पहुंचने वाले लोग बिना मास्क के घूमते दिखे। क्योंकि सुबह का समय होने के कारण वहां पुलिस बल भी मौजूद नहीं था। लोगों की यह लापरवाही कोरोना के खतरे को बढ़ा रही है।