गवां। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर तुमरिया में मंगलवार की शाम साढ़े पांच बजे करीब दो पक्षो में पुरानी चुनावी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। फायरिंग का भी आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान पप्पू यादव और पूर्व प्रधान नत्थू सिंह के बेटे राकेश में पुराने चुनावी विवाद को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें राकेश जख्मी हो गया।
सूचना पर पहुचीं पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रजपुरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र सिंह ने बताया चुनावी रंजिश को लेकर ग्राम प्रधान और पूर्व प्रधान के बीच झगड़ा हुआ है। जिसमे घायल राकेश को उपचार के लिए भेजा है। तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।