फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल में महिला थाना बनाने की कवायद शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल में महिला थाने की पुलिस चौकी बनाने के लिए कवायद शुरू हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक ने दो स्थानों पर निरीक्षण किया। जहां महिला पुलिस चौकी बनाई जा सके। महिला थाने की पुलिस चौकी बनने से महिला अपराधों में कमी आएगी। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र संभल पहुंचे और महिला थाने की पुलिस चौकी के लिए दो स्थानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसमें चौधरी सराय पुलिस चौकी की पुरानी बिल्डिंग देखी और इसके बाद मंडी समिति पहुंचे। जहां एक स्थान का निरीक्षण किया। इन दोनों ही स्थानों में से किसी एक स्थान पर महिला थाने की पुलिस चौकी बनाने पर विचार किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला थाना बहजोई में है। संभल से बहजोई की दूरी काफी है और संभल में महिला संबंधी अपराध सामने आते रहते हैं। इसलिए महिला थाने की पुलिस चौकी संभल में बनाने पर विचार किया है। दो स्थानों का निरीक्षण किया गया है। बताया कि एक पुलिस चौकी चंदौसी में भी बनाई जाएगी। उसके लिए भी कोई स्थान देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें