फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरपुर में डीलर चुनाव की बैठक में मारपीट-फायरिंग

Tue, 13 Mar 2018 12:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
विज्ञापन
फायरिंग
विज्ञापन
राशन डीलर के चयन के लिए बुलाई गई तुमरियाघाट के गांव अमरपुर में ग्राम पंचायत की खुली बैठक में दो पक्षों में भिड़ंत हो गई। एक पक्ष ने दूसरे पर फायर झोंक दिया। गनीमत रही की गोली किसी को लगी नहीं। असामाजिक तत्वों ने प्रशासनिक अफसरों को धमकी दी।
विज्ञापन


हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर उग्र लोगों को खदेड़ा। अतिरिक्त पुलिस बल पहुंचने के बाद राशन डीलर का चयन हो सका। विकास खंड रजपुरा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुमरियाघाट के गांव अमरपुर में सोमवार को राशन डीलर के चयन को लेकर खुली बैठक बुलाई गई थी।

हंगामे की आशंका को लेकर पहले से ही एक दरोगा और चार सिपाही मौके पर मौजूद थे। सरोज पत्नी किशनपाल और रामवती पत्नी हेमराज राशन डीलर के उम्मीदवार थे। बैठक में कोई प्रस्ताव पास होने से पहले ही एक पक्ष ने बैठक निरस्त करने की मांग की। बिना कारण बताए ही बैठक निरस्त करने की मांग पर एडीओ ने जब उनसे जवाब मांगा तो कुछ लोग भड़क गए। 
विज्ञापन


बैठक निरस्त नहीं करने पर प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी देने लगे। इसके बाद भी प्रस्ताव बैठक जारी रही तो नाराज एक पक्ष के कुछ लोगों ने गाली-गालौज शुरू कर दी। देखते ही देखते मौके पर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग होते ही बैठक में  अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर लात-घुसे चले। किसी तरह पुलिस ने हालात संभाला। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह भारी पुलिस बल के  साथ मौके पर पहुंच गए। प्रस्ताव कराने आई ब्लॉक की टीम प्रस्ताव निरस्त करके वापस लौट गई।

दोपहर दो बजे भारी पुलिस की मौजूदगी में प्रशासन ने दोबारा बैठक कराने के लिए दोनों पक्षों को बुलाया, लेकिन एक पक्ष नहीं पहुंचा। हालांकि  बैठक की औपचारिकता पूरा होने की वजह से राशन डीलर का चयन हुआ। राशन डीलर उम्मीदरवार सरोज के पक्ष में 412 लोगों ने समर्थन किया। सरोज देवी को राशन डीलर चुन लिया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें