फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीकमपुर जैनी में चले लाठी-डंडे, पथराव-फायरिंग

Thu, 01 Jun 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
विज्ञापन
डेरा अदमखेल जहां स्मार्टफोन से सस्ते दामों पर मिलती हैं बंदूकें - फोटो : Dawn
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम भीकमपुर जैनी में अलग-अलग जगह हुए विवाद में फायरिंग और पथराव में 12 लोग घायल हुए हैं। इनमें दो लोगों को गोली लगी है। सूचना पर एसओ राजकुमार सिंह मय फोर्स के गांव पहुंचे। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रजपुरा में लाया गया। 
विज्ञापन


ग्राम भीकमपुर जैनी निवासी डम्बर सिंह पुत्र मुंशी और भारत पुत्र टुंडी में बहुत समय से रंजिश चल रही है। बुधवार को दोनों पक्षों में मामूली बात पर कहा सुनी हो गई। गालीगलौज से शुरू हुए विवाद में पहले तो जमकर पथराव हुआ।

इसके बाद दोनाें पक्षों की ओर से फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग की आवाज सुनकर गांव में अफरा तफरी मच गई। इसमें भारत सिंह को दायें पैर में गोली लग गई, जबकि खन्नू के सिर से गोली छूती हुए निकल गई। वहीं झम्मन, काले, नरेश और दूसरे पक्ष से डम्बर, धीरेन्द्र, गेंदनलाल को भी चोट लगी है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर खेत में रास्ते के विवाद को लेकर वीरपाल पुत्र महावीर सिंह और हेमपाल पुत्र नत्थू सिंह में भी विवाद हुआ। विवाद में दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं और फिर फायरिंग हुई। इसमें वीरपाल और दूसरे पक्ष से हेमपाल और सुखदेई के गंभीर चोट लगी है।

सूचना पर एसओ राजकुमार सिंह मय पुलिस फोर्स के गांव में पहुंच गए। घायलों को निजी वाहनों से सीएचसी रजपुरा में प्राथमिक उपचार के लिए लाया गया। इनमें गोली लगने से घायल हुए भारत, टुंडी को अलीगढ़ रेफर किया गया। वहीं अन्य घायलों को सम्भल भेजा गया है। पुलिस को चारों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई है। 

सुरक्षा की दृष्टि से गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि गांव में अलग-अलग जगह रंजिश और जमीनी विवाद हुआ था। फायरिंग में दो लोगों के गोली लगी है, जबकि अन्य लोग लाठी और पथराव से घायल हुए हैं। चारों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें